योजना

क्रमसंख्या
योजनाकानाम
योजनाकेबारेमें 
 1 पक्की रोड प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती योजना के अन्तर्गत पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा गाॅव को मुख्य मार्ग से जोड़ना।
 2 खड़ंजा (ईंट की सड़क) ग्रामपंचायत द्वारा बस्ती में बने चकरोड को ईंट विछवाना।
 3 चकरोड – मिट्टी ग्रामपंचायत में चकबन्दी के दौरान निर्धारित चकरोड पर मिट्टी का काम कराना।
 4 इंदिरा आवास (मकान) ग्रामसभा के गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें एक कमरे का पक्का मकान बनवाना।
 5 नाली निर्माण (खुली व बंद) ग्रामसभा के बस्ती में पानी निकासी हेतु पक्की व बन्द नाली का निर्माण करना जिससे पानी निकासी सुनिश्चित हो सके।
 6 सोख्ता ग्रामसभा में जिन बस्तियों में पानी निकासी की कोई साधन नहीं है और हैण्ड पम्प अथवा घर का पानी बाहर बह रहा हो, वहाॅ पर सोख्ता पिट बनाया जाता है जिससे पानी जमीन के अन्दर रहे और बाहर न फैले।
 7 पेंशन – विधवा, वृद्धा व विकलांग ग्रामसभा मंे समस्त विधवा व विकलांग तथा वृद्ध व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा प्रधान व सचिव द्वारा चिन्ह्ति व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन दिलाना जिससे उनकी आजीविका में लाभकारी सिद्ध हो।
 8 रानी लक्ष्मीबाई योजना, ग्रामसभा के निर्बल उन परिवारों को जिनका नाम ग्राम सभा की बी.पी.एल. सूची में दर्ज हो, किन्तु उन्हें सरकार की कोई सुविधा सुनिश्चित न हो, उन्हें रानी लक्ष्मीबाई योजना से लाभान्वित किया जाता है।
 9 जाॅब कार्ड ग्रामसभा के समस्त परिवार जो मनरेगा के अन्तर्गत मजदूरी आय वर्धन के लिए करना चाहते हैं, उनका जाॅब कार्ड प्रधान व स्वरोजगार सेवक के माध्यम से बनाया जाता है जिससे उन परिवार की 100 दिन के काम का अधिकार मिल सके।
 10 स्मार्ट कार्ड ग्रामसभा के गरीब परिवारों को जिनका नाम बी.पी.एल. सूची में दर्ज हो, उनके 5 सदस्यों के इलाज की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड बनाया जाता है।
 11 पी.डी.एस. योजना ग्रामसभा में समस्त परिवार को सरकार द्वारा 3 कार्ड – ए.पी.एल., बी.पी.एल व अन्त्योद्य बनाया जाता है जिसमें उन परिवारों को राशन, केरोसिन आयल गाॅव में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत गाॅव के ही व्यक्ति को दुकान आवंटित कर मुहैया कराया जाता है।
 12 मध्यान्ह् भोजन, डेªस, वजीफा व पुस्तक वितरण गाॅव में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पढ़ने वाले समस्त बच्चों को ग्रामप्रधान, एस.एम.सी., प्रधानाध्यापक के माध्यम से इस योजना का लाभ बच्चों को दिया जाता है।
 13 टीकाकरण ग्रामसभा में नियुक्त ए.एन.एम. तथा ग्रामसभा द्वारा चयनित आशा, आॅगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से गाॅव में समस्त 0-36 माह के बच्चों, गर्भवती महिला, धातृ महिला, किशोरी बालिकाओं को पूर्ण टीकाकरण किया जाता है जिससे स्वस्थ्य गाॅव रहे।
 14 पूर्व शिक्षा पोषण योजना ग्रामसभा में ग्रामपंचायत द्वारा नियुक्त आॅगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा 3-6 वर्ष के समस्त ग्रामपंचायत के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण हेतु पंजीरी दिया जाता है जिसका उत्तरदायित्व आॅगनवाड़ी कार्यकत्री तथा उस गाॅव में बनी मातृ समिति की महिला अध्यक्ष के माध्यम से कराया जाता है।
 15 जननी सुरक्षा योजना ग्रामसभा में गर्भवती महिला जिनको आशा व आॅगनवाड़ी तथा ए.एन.एम. चिन्ह्ति करती हैं, उनका सुरक्षित प्रसव ग्रामसभा में मातृ शिशु कल्याण उपकेन्द्र अथवा पी.एच.सी. पर होता है तो माता को 1400 रूपये का अनुदान इस योजना के अन्तर्गत प्रसव के उपरांत दिया जाता है।
 16 स्वच्छता अभियान ग्रामसभा में समस्त कूप, नलकूप अथवा पानी इकट्ठा होने वाले स्थान पर स्वच्छता अभियान के तहत ब्लिचिंग पाउडर का वितरण एवं मच्छर से बचाव हेतु सुविधा दिया जाता है।
 17 स्कूल निर्माण/रंगाई, पोताई, टाट, कुर्सी, मेज व अन्य सामान, टी.एल.एम. ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा स्थापित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एस.एम.सी. व स्कूल प्रधानाध्यापक के माध्यमसे स्कूल के विकास हेतु किया जाता है।
 18 स्वास्थ्य परीक्षण  बच्चों का 6-14 वर्ष ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा स्थापित स्कूल में 6-14 वर्ष का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
 19 बालिका आशीर्वाद योजना श्रम विभाग द्वारा मनरेगा में काम करने वाले उन समस्त परिवार जिनका जाॅबकार्ड बना हुआ है यदि उनके घर में प्रथम दो लड़कियां पैदा होती हैं तो उस परिवार को 20000 रूपया बालिका आशीर्वाद योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाता है जो उनकी शादी के समय रू0 एक लाख हो जाता है।
 20 कन्या विद्याधन योजना – इण्टर पास ग्राम पंचयत के समस्त इण्टरमीडिएट पास लड़कियों को जिनका पंजीयन स्नातक शिक्षा हेतु किया गया हो, उन्हें सरकार 30000 रूपये का लाभ इस योजना के अन्तर्गत देती है।
 21 लैपटाप – स्नातक में प्रवेश विद्यार्थी को, छात्र वृत्ति पुरस्कार योजना ग्राम पंचायत के समस्त इण्टरमीडिएट पास लड़के या लड़कियां जिनका पंजीकरण स्नातक हेतु किया गया हो, उन्हें राज्य सरकार लैपटाप की सुविधा देती है, इसके साथ-साथ समस्त स्नातक शिक्षा हेतु पंजीकृत लड़के-लड़कियों को छात्र वृत्ति दिया जाता है।
 22 शौचालय ग्रामसभा के समस्त निवास करने वाले परिवार को शौचालय बनवाने की सुविधा सरकार द्वारा दी जाती है जिससे उनके मल का सुरक्षित निस्तारण हो सके।
 23 शादी अनुदान व इलाज ग्रामसभा मंे निवास करने वाले परिवार की लड़की की शादी हेतु शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत जातिवर्ग के आधार पर समाज कल्याण विभाग व अल्पसंख्यक विभाग द्वारा लाभान्वित किया जाता है।
 24 नलकूप, हैण्डपम्प पेयजल ग्रामसभा में स्वच्छ पेयजल के लिए प्रत्येक सरकारी हैण्डपम्प 100 मीटर की दूरी पर जल निगम विभाग द्वारा हैण्डपम्प लगाया जाता है, जिससे उन्हें स्वच्छ जल पीने के लिए मिल सके।
 25 स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना ग्रामसभा में महिलाओं व पुरूषों का स्वयं सहायता समूह गठन कर बैंक व ब्लाक के माध्यम से उनके रोजगार हेतु इस योजना का लाभा पहुॅचाया जाता है।